{"_id":"5be76c16bdec2269ae773e48","slug":"15418930953-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोनिया विहार के छठ घाटों का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोनिया विहार के छठ घाटों का दौरा किया
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने छठ घाटों पर किया श्रमदान
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को छठ घाट की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही सोनिया विहार के घाटों पर सांकेतिक श्रमदान कर निगम कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
तिवारी ने कहा कि यमुना को स्वच्छ रखने के लिए सरकारों के साथ आम जनता को भी जागरूक होना होगा। इसके लिए नियमित श्रमदान करने की सोच विकसित करें। उन्होंने कहा कि लगभग सात लाख लोग पूजा अर्चना करते हैं और उसके लिए सोनिया विहार का कई किलोमीटर लंबा यमुना तट तैयार है, जिसके लिए नगर निगम एवं प्रशासन के कर्मचारी अधिकारी बधाई के पात्र हैं। तिवारी ने कहा कि भाजपा के हजारों कार्यकर्ता छठ की तैयारियों में न सिर्फ सहयोग करेंगे बल्कि पूजा अर्चना के लिए घाटों तक आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे। ब्यूरो