{"_id":"5be4bbeabdec2267b36ac499","slug":"15417169249-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक पटाखा चलाते रहे लोग, आग लगने की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक पटाखा चलाते रहे लोग, आग लगने की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखों से 256 जगहों पर लगी आग
पिछले साल 176 जगह हुई थी आगजनी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली पर लोग देर रात तक पटाखे जलाते रहे। इस दौरान पटाखों की वजह से कई जगहों पर आग लग गई। दमकल विभाग को राजधानी में अलग-अलग जगहों पर आग लगने की 256 कॉल मिलीं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है। पिछले साल आग लगने की 176 कॉल मिली थीं। गनीमत रही कि आगजनी में एक जगह को छोड़कर कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लाखों का सामान जल गया।
दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार रात 12 बजे तक कुल 271 कॉल मिलीं, जिसमें आग लगने की 256 कॉल थीं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, सिर्फ दो घंटे ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई थी, इसके बावजूद कई जगहों पर देर रात तक पटाखे जलाए गए।
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पीक ऑवर में विभाग को 125 कॉल मिलीं, जिसमें 63 कॉल रात आठ बजे से दस बजे तक और 62 कॉल रात आठ बजे से 12 बजे के बीच विभाग को मिलीं। शाम छह बजे से रात आठ बजे के बीच विभाग को आग लगने की 31 कॉल मिलीं। बुधवार रात 12 बजे से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक विभाग को आग लगने की 74 कॉल मिलीं।
विज्ञापन
रोहिणी और रूप नगर में सबसे ज्यादा आगजनी
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार रात रोहिणी और रूपनगर में आग की ज्यादा घटनाएं हुईं। हालांकि आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ। रोहिणी में जहां 11 जगहों पर आग लगी, वहीं रूप नगर में सात जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। लक्ष्मी नगर इलाके में एक एटीएम बूथ में आग लग गई। वहीं केशवपुरम में दो कारों में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी से आग लगी। वहीं शास्त्री नगर में एक जिम की छत पर रखे कबाड़ में आग लग गई। आग जिम में भी फैल गई।