{"_id":"5be4bb1dbdec2269aa2a1fb2","slug":"154171671915-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ के बाहर सिख कैदियों की रिहाई के लिए अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ के बाहर सिख कैदियों की रिहाई के लिए अरदास
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख कैदियों की रिहाई के लिए अरदास
नई दिल्ली। सिख दंगों के दौरान तिहाड़ जेल में बंद कैदियों की रिहाई के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरु हरगोबिंद साहिब के चरणों में अरदास की। तिहाड़ जेल के बाहर आयोजित कार्यक्रम में सिख समुदाय के कई लोग शामिल हुए। अरदास के बाद अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा कि सिख कैदियों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है। कई कैदी ऐसे हैं, जो सजा खत्म होने के बाद भी जेलों में बंद हैं। इन्हीं के लिए गुरु हरगोबिंद साहिब के चरणों में अरदास की गई। गुरु साहिब ने ग्वालियर की जेल में बंद 52 पहाड़ी हिंदू राजाओं को मुक्त करवाया था। अब इन कैदियों की जल्द रिहाई के लिए गुरु साहिब अपनी कृपा से कोई ऐसा रास्ता निकालेंगे। कमेटी के संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह फतेहनगर ने बताया कि कुछ कैदी जुर्माना फीस अदा ना होने के कारण रिहा नहीं हो रहे तो उनकी रिहाई कमेटी करवाएगी। ब्यूरो