{"_id":"5be4bb1abdec22697e5398a3","slug":"154171671620-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सालों में सबसे ठंडा रहा आठ नवंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सालों में सबसे ठंडा रहा आठ नवंबर
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वर्षों में सबसे ठंडा रहा आठ नवंबर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । राजधानी में औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ बृहस्पतिवार का दिन ठंडा रहा। राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा और पिछले तीन साल में सबसे कम है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। दिन के समय में नमी 95 से 30 प्रतिशत रही। वहीं दूसरी ओर मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह हल्के कोहरे के साथ आकाश साफ रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान 27 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 27.8 तो न्यूनतम तापमान 12.56 डिग्री सेल्सियस रहा था।