{"_id":"5be4bb16bdec22695378402f","slug":"15417167122-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्व की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर्व की तैयारियों का लिया जायजा
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ महापर्व के घाटों पर तैयारियों का लिया जायजा
- व्रतियों की सुविधा के लिए माकूल इंतजाम रखने के निर्देश
- स्थायी समिति अध्यक्षा ने भलस्वा झील और हैदरपुर नहर का दौरा किया
- पूर्वी निगम में प्रत्येक घाट के लिए 10-10 हजार होंगे आवंटित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। 11 नवंबर से शुरू हो रहे छठ महापर्व के लिए घाटों पर की जा रही तैयारियों का निगमों के महापौर और अधिकारियों ने जायजा लिया। इस दौरान सड़के, रोशनी, धूलकण और मच्छरों से बचाव के लिए उचित कदम उठाने के के निर्देश दिए गए। उत्तरी निगम के महापौर आदेश गुप्ता ने कुदेसिया छठ घाट, जबकि स्थायी समिति की अध्यक्ष वीना विरमानी ने भलस्वा झील और हैदरपुर नहर पर बने घाटों का जायजा लिया। उधर, पूर्वी दिल्ली के महापौर बिपिन बिहारी सिंह ने भी शाहदरा (दक्षिण) क्षेत्र में छठ घाटों का दौरा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसी तरह, पूर्वी निगम के महापौर ने सड़कें व रोशनी की व्यवस्था सहित अन्य कार्यों के लिए हर घाट के लिए 10-10 हजार रुपये आवंटित करने की घोषणा की।
उत्तरी निगम स्थायी समिति की अध्यक्ष विरमानी ने भलस्वा झील और हैदरपुर नहर के घाटों पर पहुंची तो लोगों ने उनसे भलस्वा झील में गोबर पहुंचने की वजह से दुर्गंध की शिकायत की। इसके बाद विरमानी ने डीडीए के अधिकारियों से झील में चूना डालने के निर्देश दिए। घाट पर व्यवस्था ठीक करने के लिए निगम अधिकारियों को उन्होंने दो दिन का समय दिया है। साथ ही कहा कि वह दोबारा घाट का जायजा लेंगी। महापौर आदेश गुप्ता ने भी तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं ताकि व्रतियों को को परेशानी न हो।
-------
हिंडन नदी में पानी की आपूर्ति नहीं होने पर जताई चिंता
महापौर ने हिंडन नहर में पानी की आपूर्ति नहंी होने को लेकर भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह यूपी और हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर आगरा व हिंडन नहर में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करवाने का आग्रह कर चुके हैं ताकि व्रतियों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।