{"_id":"5be4bb08bdec2262ae58f0c8","slug":"154171669818-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों का आवागमन बंद होने से जाम का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों का आवागमन बंद होने से जाम का बढ़ा खतरा
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रकों का प्रवेश बंद होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में जाम की संभावना
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ईपीसीए के निर्देश पर ट्रकों सहित भारी और मध्यम दर्जे के ढुलाई वाहनों का प्रवेश बंद किए जाने से सीमावर्ती क्षेत्रों में जाम की समस्या और गहराने की संभावना जताई जा रही है। रात से इसके लागू होने पर हजारों ट्रकों को रोकने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो जाएगी। ऐसे में एमसीडी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी हालात से निपटने में जुटे हुए हैं।
उधर, एनसीआर के शहरों में भी पुलिस को ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जाम की स्थिति से लंबे समय तक नहीं जूझना पड़े। इस हालात से निपटने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में ट्रकों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा व यूपी पुलिस से संपर्क साधा है और ट्रकों को दिल्ली के बॉर्डरों से पहले ही रोकने की सलाह दी है। ब्यूरो