{"_id":"5be4bb01bdec22695176aea9","slug":"154171669213-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा
नई दिल्ली। राजधानी में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई। दिल्ली की मंदिरों पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में गोवर्धन भगवान की आकृति बना कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आरती के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
झंडेवाला देवी मंदिर के परिसर में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति तैयार की गई थी। पूजा के बाद अन्नकूट के भंडारे का आयोजन किया गया। इसी तरह, मुखर्जी नगर स्थित शक्ति मंदिर में भगवान को अन्नकूट छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं ने गोबर से भगवान की आकृति बनाकर विधिवत पूजा की। पंडित राधेश पांडेय के अनुसार पौराणिक कथाओं में भगवान कृष्ण ने देवराज इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए ब्रज में गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। इससे इंद्र भगवान ने भारी बरसात शुरू कर दी। भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी एक अंगुली पर उठाकर बारिश से ब्रजवासियों की रक्षा की थी। ब्यूरो