{"_id":"5bd79190bdec22696a3adc7b","slug":"15408541228-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद डॉक्टरों ने धनवंतरि का किया पूजन, दिया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद डॉक्टरों ने धनवंतरि का किया पूजन, दिया सम्मान
Updated Tue, 30 Oct 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डॉक्टरों को दिया गया धनवंतरि पुरस्कार
नई दिल्ली । आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की स्मृति में देश भर में राष्ट्रीय धन्वंतरि सप्ताह मनाया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को हिंदी भवन में आयोजित इंटिग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन के समारोह में डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। दिल्ली भारतीय चिकित्सा परिषद की सचिव योगिता मुंजाल ने बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर राधेश्याम शर्मा, वैद्य ताराचंद शर्मा, डॉ. चंद्रकेतु, डॉ. आरपी पाराशर व डॉ. पुष्कर शर्मा को धन्वंतरि पुरस्कार से सम्मानित किया। डॉ. केशव शर्मा को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड, डॉ केके सिंघल को स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक डॉ युवराज त्यागी, संरक्षक डॉ आरएस चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एनके छावनिया, संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ आरपी पाराशर, एसोसिएशन के महासचिव डॉ रमन खन्ना और दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष डॉ मोहम्मद उस्मान ने अपने विचार रखे। ब्यूरो