{"_id":"5bb7ce99867a5507b647655a","slug":"15387726117164-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के जरिए 164 देश देखेंगे दिल्ली की रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया के जरिए 164 देश देखेंगे दिल्ली की रामलीला
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया के जरिये 164
देश देखेंगे दिल्ली की रामलीला
- अशोक विहार रामलीला कमेटी फेसबुक, ट्विटर पर करेगी लाइव
- कई वेब चैनल के जरिये विदेशों में बैठे दिल्ली वालों को हाेंगे रामलीला के दर्शन
- रावण का 120 फुट, मेघनाथ और कुंभकर्ण के 100-95 फुट ऊंचे पुतलों का होगा दहन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
यूं तो दिल्ली में रामलीलाओं का मंचन देखना बेहद मनोरंजक और ज्ञानवर्द्धक होता है, लेकिन राजधानी से बाहर के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता था। अबकी बार दिल्ली की रामलीला का 164 देशों में सीधा प्रसारण दिखाने की तैयारी की गई है। फेसबुक, ट्विटर और वेब चैनल के जरिये दिल्ली की रामलीला यूके और यूएस जैसे देशों में रह रहे दिल्ली के लोगों तक पहुंचेगी। हालांकि दिनभर के प्रसंग को महज 15 मिनट की वीडियो में समेट कर लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-1 के चेयरमैन एचसी गुप्ता ने बताया कि 10 अक्तूबर से अशोक विहार फेज-4 स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के नजदीक रामलीला ग्राउंड पर रामलीला शुरू होने जा रही है। 19 अक्तूबर तक चलने वाली रामलीला के अंतिम दिन रावण के 120 फुट, कुंभकर्ण के 100 व मेघनाथ के 95 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली में ये पुतले सबसे ज्यादा ऊंचाई वाले हैं। रामलीला के मंच से डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को लेकर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास भी किया जाएगा।
करीब 25 हजार लोगों की क्षमता वाले इस मैदान पर सुरक्षा व पार्किंग तक के इंतजाम किए गए हैं। साथ ही युवाओं को रामलीला से जोड़ने के लिए यहां साउंड और विजुअल इफेक्ट भी देखने को मिलेंगे। रामलीला मंचन के दौरान तूफान और युद्ध की आवाजों के साथ दर्शक 3डी तकनीक का अनुभव भी कर सकेंगे। इस दौरान कार्यकारी प्रधान डॉ. महेंद्र नागपाल सहित तमाम कमेटी सदस्य मौजूद रहे।