फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का दौर हुआ शुरू

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का दौर हुआ शुरू

Sat, 06 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का दौर हुआ शुरू
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि खेलकूद न केवल व्यक्ति को स्वस्थ एवं तनाव मुक्त बनाते हैं बल्कि लोगों को जोड़ते भी हैं। शुक्रवार को तालकटोरा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित अधिकारी-कर्मचारी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (एथलेटिक्स) के शुभारंभ पर अध्यक्ष नरेश कुमार ने कर्मचारियों से खेलों में ज्यादा सहभागिता पर जोर दिया।

राष्ट्रपति सचिवालय-11 की क्रिकेट टीम के अलावा टूर्नामेंट में परिषद के आठ विभागों की टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट 7 फरवरी 2019 को समाप्त होगा। इसमें करीब पांच हजार कर्मचारी भाग लेंगे। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, हाकी, फुटबाल, वालीबाल, कबड्डी, टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन तथा एथलेटिक्स आदि स्पर्धाएं शामिल हैं। अध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में टूर्नामेंट वर्ष में छमाही आधार पर दो बार आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट में एनसीआर के अंतर निगम निकायों की खेलकूद टीमों को आमंत्रित किया जाएगा और आउटडोर एवं इडोर खेल सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जिससे एनडीएमसी के कर्मचारियों को नियमित आधार पर खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा। एनडीएमसी की सचिव रश्मि सिंह ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को बनाए रखने में सहायता करती हैं बल्कि व्यक्ति की सहनशीलता एवं मानसिक क्षमता को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed