फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बीएचयू सहित डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा पर रोक लगाएगा मंत्रालय

बीएचयू सहित डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा पर रोक लगाएगा मंत्रालय

Sat, 06 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू सहित डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा पर रोक लगाएगा मंत्रालय
वाराणसी के ध्यानार्थ
विज्ञापन


डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा पर रोक लगाएगा मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्री ने अतिरिक्त सचिव को दी जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सहित देशभर के अस्पतालों में डॉक्टरों के खिलाफ बढ़ रही हिंसा पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब रोक लगाने का निर्णय लिया है। बीते दिनों वाराणसी में भी डॉक्टरों पर हमले के बाद विरोध प्रदर्शन चला। इसके चलते दिल्ली में डॉक्टरों के राष्ट्रीय संगठन की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास तक कूच भी किया गया, लेकिन पुलिस ने पहले ही रोककर डॉक्टरों को वापस भेज दिया। अब मंत्रालय ने एक अतिरिक्त सचिव को नियुक्त किया है, जो डॉक्टरों से बात कर रणनीति बनाएंगे। वहीं मंत्रालय ने रेजिडेंट डॉक्टरों से भी इस बाबत ड्राफ्ट पेश करने को कहा है।
यूनाइटेड आरडीए के को-चेयरमैन और एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरजीत भट्टी बताते हैं कि देशभर में डॉक्टरों के खिलाफ बढ़ रही हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, आत्महत्या की प्रवृति और मेडिकल की पढ़ाई के निजीकरण के मामले पर बुधवार को तीन सदस्यीय दल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने गया था। उनकी मांग है कि इसके खिलाफ सख्त कानून बनाकर उसका पालन हो। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने इन मामलों को देखने के लिए अतिरिक्त सचिव संजीवा कुमार को जिम्मेदारी दे दी। इसके बाद संजीवा कुमार ने डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से इस पर ड्राफ्ट पेश करने को कहा।
विज्ञापन

इस पर यूनाइटेड आरडीए के चेयरमैन डॉ. अंकित ओम का कहना है कि इस ड्राफ्ट के लिए वे तैयारियों में लगे हैं। इसके लिए सभी राज्यों के कॉलेजों से सुझाव मंगाए हैं। उनका कहना है कि अगले सप्ताह के अंत तक ड्राफ्ट तैयार कर अतिरिक्त सचिव को भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed