{"_id":"5bb7c9e6867a5507950d8d29","slug":"15387714071-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से ज्यादा गर्म रहा एनसीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से ज्यादा गर्म रहा एनसीआर
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से ज्यादा गर्म रहा एनसीआर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह-शाम की ठंड के बाद दिन में तेज धूप परेशान कर रही है। इस कारण अक्तूबर में भी पसीने छूट रहे हैं। दिन में तेज धूप के कारण ही दिल्ली से ज्यादा एनसीआर गर्म रहा। दिल्ली में शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं गुरुग्राम में पारा 36.8, फरीदाबाद व नोएडा में पारा 35.7 दर्ज किया गया। आगामी सप्ताह में 9 व 10 अक्तूबर को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के चलते तापमान में मामूली गिरावट होगी।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि गुरुग्राम में 36.8, फरीदाबाद व नोएडा में 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी सप्ताह में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होगी। तापमान 35 व 34 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं, न्यूूनतम तापमान में भी गिरावट होगी। दिल्ली-एनसीआर से लगभग मानसून की वापसी हो चुकी है, लिहाजा तेज बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है।