फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दो दिन हड़ताल के बाद देर रात आंबेडकर अस्पताल में मिला इलाज

दो दिन हड़ताल के बाद देर रात आंबेडकर अस्पताल में मिला इलाज

Sat, 06 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
दो दिन हड़ताल के बाद देर रात आंबेडकर अस्पताल में मिला इलाज
दो दिन की हड़ताल के बाद देर रात
विज्ञापन

मिला आंबेडकर अस्पताल में इलाज
- बुधवार को मारपीट के बाद से हड़ताल पर थे डॉक्टर
- रोहिणी के डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल का मामला
- सुरक्षा गार्ड बढ़ाने, सीसीटीवी लगाने व सख्त कार्रवाई पर बनीं सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी के डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में दो दिन से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार देर रात खत्म हो गई। हड़ताल की वजह से अस्पताल में उपचार न मिलने के कारण जहां मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने भी इलाज करने से हाथ पीछे खींच लिए। दिनभर ओपीडी में कमरा बंद कर वरिष्ठ डॉक्टर बैठे रहे, जबकि बाहर मरीजों का जमावड़ा लगा रहा। रात होते-होते अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का निर्णय लिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया।
रोहिणी इलाके में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सबसे अधिक भीड़ आंबेडकर अस्पताल में होती है। रोजाना ओपीडी में हजारों की संख्या में मरीज आते हैं। वहीं, इमरजेंसी में 24 घंटे मरीजों का आना लगा रहता है। ऐसे में दो दिन से मेडिकल सुविधाएं न मिलने के कारण मरीज काफी परेशान रहे। यहां आने वाले मरीजों को बाबू जगजीवन राम, संजय गांधी और भगवान महावीर अस्पताल का रुख करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को हो रही थी। शुक्रवार को दिनभर मरीज आते रहे, लेकिन हड़ताल की वजह से सुरक्षा गार्ड मेन गेट से ही मरीजों को लौटाता रहा।
विज्ञापन

डॉक्टरों की मांग थी कि अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की संख्या दोगुनी की जाए, साथ ही अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएं। डॉक्टर पर हमला न हो, इसके लिए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान भी होना चाहिए। इस पर प्रबंधन ने सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार रात लेबर रूम में एक मरीज के तीमारदारों ने महिला डॉक्टर से हाथापाई की। डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो तीमारदारों के साथ रिश्तेदार नर्सिंग अर्दली ने मिलकर डॉक्टर को अस्पताल की पार्किंग और उनके घर जाकर जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर ने इसकी शिकायत सीएमओ और पुलिस से की। पुलिस कार्रवाई में देरी के बाद गुस्साए डॉक्टरों ने इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं ठप कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed