{"_id":"5bb7c8f3867a5507437c3405","slug":"15387711658-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार स्कूली बस के चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार स्कूली बस के चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बस की चपेट में आने
से बुजुर्ग महिला की मौत
- वेलकम लालबत्ती पर सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार स्कूल बस ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। उसे घायलावस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से बस को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की शिनाख्त कुलवंत कौर के रूप में हुई। वह परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहती थी। इससे पूर्व महिला परिवार के साथ वेलकम इलाके में रहती थी। शुक्रवार सुबह महिला वेलकम इलाके में पेंशन लेने आई थी। वेलकम लालबत्ती पर सड़क पार करने के दौरान वह तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आकर घायल हो गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने बस को मौके से जब्त कर चालक जगजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-------
छोटे नोट न देने पर ग्राहक को पीटा
नई दिल्ली। फर्श बाजार इलाके में छोटे नोट नहीं देने पर एक दुकानदार ने ग्राहक की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, संजय की विश्वास नगर में परचून की दुकान है। पास में ही कबाड़ की दुकान करने वाला अरशद 3 अक्तूबर को संजय की दुकान पर गया। उसने दुकान से पानी की थैली और एक क्रीम रोल खरीदा। अरशद ने दुकानदार को 500 का नोट दिया। दुकानदार ने खुले पैसे देने को कहा। मना करने पर दुकानदार ने उसके हाथ से सामान छीन लिया और उसे धक्का दे दिया। जिसका विरोध करने पर संजय से अरशद की पिटाई कर दी। उधर, संजय का कहना है कि वह 10-20 रुपये का सामान खरीदता और 500 का नोट देता है, जिसका उसने विरोध किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।