{"_id":"5bb7c8f0867a5534e952f7b0","slug":"153877116113-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिबी प्लेस चौक के लिए नया ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिबी प्लेस चौक के लिए नया ट्रैफिक प्लान
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिबी प्लेस चौक के लिए
नया ट्रैफिक प्लान 8 से
- पीक ऑवर्स के समय कई मार्ग रहेंगे वनवे
- पुलिस ने नए नियमों का पालन करने की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। क्रिबी प्लेस चौक और उसके आसपास कई जगह ट्रैफिक जाम रहता है। लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। पीक ऑवर्स में क्रिबी प्लेस चौक व आसपास के मार्गों को क्रॉस करने के लिए लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। लोगों की परेशानी व घंटों के जाम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वनवे स्कीम तैयार की है। ये प्लान आठ अक्तूबर से लागू हो जाएगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये वनवे प्लान पीक ऑवर्स के समय सुबह आठ से 11 बजे तक और शाम पांच से आठ बजे तक लागू रहेगा। वनवे प्लान कई मार्गों पर लागू किया जाएगा। स्टेशन रोड पर क्रिबी प्लेस चौक से लेकर थिमय्या मार्ग तक, थिमय्या मार्ग पर स्टेशन रोड से गोपीनाथ बाजार गोल चक्कर, डा. अंबेडकर मार्ग गोपीनाथ बाजार गोलचक्कर से सदर बाजार रोड तक और सदर बाजार रोड पर रेड लाइट पाइंट (पुलिस स्टेशन दिल्ली कैंट के पास) से क्रिबी प्लेस चौक तक वनवे प्लान लागू किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वह नए प्लान का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न करें।