फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एसडीएम की नियुक्ति पर सवाल

एसडीएम की नियुक्ति पर सवाल

Sat, 06 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम की नियुक्ति पर सवाल
एसडीएम की नियुक्ति पर सवाल
विज्ञापन

- यूनाइटेड फोरम ऑफ दिल्ली गवर्मेंट ऑफिसर्स अगेंस्ट करप्शन का सीएम को पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यूनाइटेड फोरम ऑफ दिल्ली गवर्मेंट ऑफिसर्स अगेंस्ट करप्शन की तरफ से दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक शिकायती पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि दानिक्स कैडर के अरुण कुमार झा की द्वारका में बतौर एसडीएम नियुक्ति गलत है। पत्र में उपराज्यपाल की तरफ से हुई नियुक्ति की जांच की मांग की गई है। उधर, मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को काफी गंभीर बताया है।

शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि 2015 में एक मामले में सीबीआई की रेड में झा को रंगेहाथ पकड़ा गया था। बाद में वे जेल भी गए थे। उनकी सर्विस बुक में लिख दिया गया था कि उनकी किसी संवेदनशील जगह पर नियुक्ति नहीं हो सकती। आरोप है कि इसके बावजूद अरुण कुमार झा को बीते दिनों द्वारका एसडीएम नियुक्त कर दिया गया है। उपराज्यपाल के अधीन सर्विस विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। फोरम ने अपनी शिकायत की कॉपी प्रधानमंत्री कार्यालय समेत केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारियों को भी भेजी है। इसमें इस मामले में जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed