{"_id":"5bb28f34867a557f0e719f4f","slug":"153842870416-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते के दौरान डेंगू के मामलों में अचानक इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते के दौरान डेंगू के मामलों में अचानक इजाफा
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हफ्ते में डेंगू के मामलों में अचानक इजाफा
नई दिल्ली। मौसम के अचानक करवट बदलने से राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर मच्छर जनित रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। नौ माह के दौरान डेंगू के 481, चिकनगुनिया के 79 जबकि मलेरिया के 308 मामले सामने आ चुके हैं। इन बीमारियों पर अंकुश के लिए जल्द एहतियात कदम नहीं उठाए गए तो हालात बिगड़ने की आशंका है।
डेंगू के कुल 481 मामलों में से 138 एक हफ्ते के दौरान सामने आए। पिछले हफ्ते तक लगातार हुई बारिश के बाद जैसे ही मौसम बदला मच्छरों से होने वाली बीमारी पांव पसारने लगी। मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में भी हो रहे इजाफे से निगम प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। हालांकि आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्षों के दौरान मच्छर जनित रोग से होने वाली बीमारी के मामले कम सामने आए हैं।