{"_id":"5bafc69f867a557ff747f116","slug":"153824628518-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी की सर्पदंश से मौत, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी की सर्पदंश से मौत, जमकर हंगामा
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: सफाई कर्मचारी की सर्पदंश से मौत, हंगामा
साइट-5 स्थित कंपनी में शव रखकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। साइट-5 स्थित एक्सपोर्ट कंपनी में शनिवार को एक सफाई कर्मचारी सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों व अन्य कर्मचारियों ने शव कंपनी पर ले जाकर जमकर हंगामा किया और कार्रवाई व आर्थिक मदद की मांग की।
पुलिस के मुताबिक, बुलंदशहर कोतवाली देहात के कुराली गांव निवासी रामसिंह (42) शुक्रवार को साइट-5 स्थित कपड़े की एक्सपोर्ट कंपनी में सफाई करने गया था। इसी दौरान रामसिंह सर्पदंश का शिकार हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद कर्मचारी शव रखकर कई घंटे तक हंगामा करते रहे। कर्मचारियों व परिजन कंपनी के मालिक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। कंपनी के मैनेजर आदि ने परिजनों व पुलिस से वार्ता कर मदद का आश्वासन दिया, लेकिन वह नहीं माने। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार को मदद के लिए कंपनी के मालिक से वार्ता कराने क प्रयास किया जा रहा है।