फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जगत फार्म और तुगलपुर से 31 किलोग्राम प्लास्टिक की सामग्री जब्त

जगत फार्म और तुगलपुर से 31 किलोग्राम प्लास्टिक की सामग्री जब्त

Wed, 26 Sep 2018 06:08 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
जगत फार्म और तुगलपुर से 31 किलोग्राम प्लास्टिक की सामग्री जब्त
जगत फार्म और तुगलपुर से
विज्ञापन

31 किलो प्लास्टिक जब्त
- सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ की छापेमारी, 54 हजार जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट गुंजा सिंह ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ जगत फार्म और तुगलपुर बाजार में छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न दुकानदारों से 31 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई है। इन पर 54 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट गुंजा सिंह ने बताया कि करीब ढाई घंटे चली छापेमारी के दौरान छोटे से लेकर बड़े दुकानदार तक के यहां जांच की गई। इस दौरान 31 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई है। दो पॉलिथीन का सैंपल लिया गया है। उन पर नियमों के अनुसार होने की मोहर लगी थी, लेकिन ऐसा लग नहीं रहा था। इसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान काफी दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन उन्हें सरकारी प्रतिबंध का हवाला देकर समझाया गया। दुकानदारों से पॉलिथीन सप्लायर का नंबर, पता आदि मांगा गया है, ताकि उन पर भी कार्रवाई हो सके। प्राधिकरण और यूपीपीसीबी के अफसरों के साथ बैठक कर अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed