फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ग्रेनो कोना

ग्रेनो कोना

Wed, 26 Sep 2018 06:08 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
ग्रेनो कोना
कोना
विज्ञापन


खटारा बसों को हटाकर नई चलाने की मांग
फेडरेशन ने परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। गोल्डन फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा ने मंगलवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को ज्ञापन सौंपकर शहर की यातायात व्यवस्था से अवगत करवाया। फेडरेशन ने पुरानी व खटारा बसों को हटाकर नई बसें चालने की मांग की है। ताकि, सार्वजनिक यातायात व्यवस्था अच्छी हो सके।
अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर मंत्री से मुलाकात की। उन्हें बताया कि ग्रेनो में दिल्ली, मेरठ समेत कई जगहों से लंबी दूरी की बसें आती हैं, जो कासना डिपो न रुककर परी चौक से ही निकल जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। सभी लंबी दूरी की बसें डिपो में जानी चाहिए। आटो रिक्शा की संख्या बढ़ती जा रही है। जो गलत दिशा में चलते हैं। साथ ही जाम का कारण बन रहे हैं। इन्हें हटाकर सेक्टरों को विशेष बसों से जोड़ा जाना चाहिए। नये रूट बनाकर बस सेवा शुरू की जाए। परी चौक पर डग्गामार बसें रुकती हैं। जिससे जाम लगता है। गलत दिशा में चलने वाले वाहनों के चालान या सीज करने की कार्रवाई होनी चाहिए। परिवहन मंत्री ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। छह सूत्रीय ज्ञापन देने वालों में अमित नागर, आजाद अधाना, कर्मवीर फौजी, गजेंद्र मावी, राकेश नागर, के के चतुर्वेदी, जेपी सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बच्चों के लिए बौद्धिक परीक्षण सत्र
ग्रेटर नोएडा। पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्टे सोसाइटी में मंगलवार को बच्चों के लिए मकून प्री स्कूल और यूएस की संस्था ग्रोलि ने बौद्धिक परीक्षण सत्र का आयोजन किया। तीन से दस साल के बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान बताया गया कि वर्तमान में अच्छे भविष्य के लिए कई विकल्प हैं, लेकिन आमतौर पर बच्चे व माता-पिता सही चयन नहीं कर पाते हैं। दोनों के लिए यह सत्र काफी कारगर साबित होगा। निवासी दीक्षा सरीन ने बताया कि बच्चों को सही समय पर उनके पसंदीदा क्षेत्र में कॅरियर का चयन करना बेहद जरूरी है। ताकि, वह पूरी तरह से तैयार हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण व आवारा कुत्तों से परेशान सेक्टर वासी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा वन की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्राधिकरण के सीईओ के नाम पत्र भेजकर समस्याओं को लेकर शिकायत की है। अध्यक्ष राजू नागर ने बताया कि सेक्टर में दो मकान बन रहे हैं। बिल्डिंग बायलॉज का पालन नहीं हो रहा है। दूसरे मकानों के सामने निर्माण सामग्री फैली पड़ी है। सड़क पर ही झुग्गी बना दी गई है। आसपास के लोगों का दिक्कतें हो रही हैं। कार्रवाई कर स्थानीय लोगों को राहत दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। जो आए दिन किसी न किसी को काट रहे हैं। सोमवार को ई ब्लॉक में कुत्तों के कारण एक बाइक सवार गिर गया। प्राधिकरण इन्हें पकड़वाने का काम करे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed