फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   क्रॉसिंग रिपब्लिकसे ग्रेनो वेस्ट के बीच बन रहा नया रास्ता

क्रॉसिंग रिपब्लिकसे ग्रेनो वेस्ट के बीच बन रहा नया रास्ता

Wed, 26 Sep 2018 06:08 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
क्रॉसिंग रिपब्लिकसे ग्रेनो वेस्ट के बीच बन रहा नया रास्ता
हेडिंग: क्रॉसिंग रिपब्लिक से ग्रेनो वेस्ट के बीच नया रास्ता
विज्ञापन

सबहेड: दस दिन में हो जाएगा निर्माण, शाहबेरी के जाम से हजारों वाहन चालकों को मिलेगी राहत
-------
60 लाख रुपये है लागत
02 लेन की है सड़क
अरविंद सिंह
ग्रेटर नोएडा। क्रॉसिंग रिपब्लिक से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होकर ग्रेनो या नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को शाहबेरी के ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिल सकती है, सिर्फ आधा किलोमीटर रास्ता खराब होने से वाहन चालक रिछपाल गढ़ी की तरफ से आवागमन नहीं कर पा रहे थे। अब इसे बनाया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा व नोएडा में रोजगार के लिए क्रॉसिंग रिपब्लिक की तरफ से ग्रेनो वेस्ट होते हुए वाहन चालक गुजरते हैं। फिलहाल शाहबेरी की मार्केट व एनएच-24 की तरफ से आने-जाने का विकल्प है। शाहबेरी मार्केट के बीच का रास्ता संकरा है, जिससे पीक आवर में वाहनों की कतार लग जाती है। दूसरी तरफ एनएच-24 पर निर्माण कार्य होने से भी वाहनों को आवागमन में परेशानी हो रही है। क्रॉसिंग रिपब्लिक के पीछे से एक रास्ता रिछपाल गढ़ी होते हुए गौड़ सिटी टू की तरफ निकलता है। बीच में करीब 500 मीटर की दूरी में रास्ता न होने से वाहन नहीं निकल पा रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब इसे बनवा रहा है। काम भी शुरू हो चुका है। पूरा होने में करीब 10 दिन और लगेंगे। इसे बनवाने में करीब 60 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। ये दो लेन का मार्ग है। इस रास्ते से आने वाले वाहन गौड़ सिटी टू की तरफ से 60 मीटर रोड से सूरजपुर की तरफ जा सकेंगे। इसके अलावा 130 मीटर रोड से होकर ग्रेटर नोएडा की तरफ जा सकते हैं। क्रॉसिंग रिपब्लिक से नोएडा जाने वाले भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वे किसान चौक होते हुए नोएडा जा सकेंगे। आने वाले वाहन चालक भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

---------------
रिछपाल गढ़ी की तरफ से क्रॉसिंग रिपब्ल्कि व ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने का मार्ग बनाया जा रहा है। 10 दिन में काम पूरा हो जाएगा। इससे क्रॉसिंग रिपब्लिक, ग्रेनो वेस्ट व नोएडा के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों को बड़ी सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कुमार, सीनियर मैनेजर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed