{"_id":"5ba518e3867a5537ba405ec6","slug":"153754644816-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश महिला कांग्रेस ने चलायी महिला कांग्रेस जनता के बीच मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश महिला कांग्रेस ने चलायी महिला कांग्रेस जनता के बीच मुहिम
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कांग्रेस ने बसों में चलाई मुहिम
यात्रा कर कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड की लोगों की प्रतिक्रिया, केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को जनता के बीच मुहिम चलाई। पदाधिकारियों ने पूरी दिल्ली में बसों में सफर करके आम दिल्लीवासियों से पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी पर बात की। महिला कांग्रेस का कहना है कि लोगों में बढ़ती महंगाई को लेकर गुस्सा है। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका सिला मिलेगा।
महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी की अगुवाई में चलाई गई मुहिम के दौरान लोगों से बातचीत रिकॉर्ड की गई है। पार्टी का दावा है कि आम लोग इसके लिए भाजपा व आम आदमी पार्टी को समान रूप से दोषी मान रहे हैं। लोगों की प्रतिक्रियाओं को वीडियो के जरिये केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा जाएगा। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बाद में कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के कार्यकाल की तुलना में आज कच्चे तेल के दाम कम हैं। केंद्र ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 9.48 रुपये प्रतिलीटर से बढ़ाकर 19.49 रुपये कर दिया है। इसी तरह दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट दर 20 से बढ़ाकर 27 फीसदी कर दी है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल व डीजल महंगा हो गया है।