फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   न्याय युद्घ के लिए दिल्ली के गांवों तक पहुंची कांग्रेस

न्याय युद्घ के लिए दिल्ली के गांवों तक पहुंची कांग्रेस

Fri, 21 Sep 2018 09:44 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
न्याय युद्घ के लिए दिल्ली के गांवों तक पहुंची कांग्रेस
रंगपुरी महापंचायत के लिए
विज्ञापन

गांवों में पहुंची कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली में चल रही सीलिंग को गैरकानूनी बताकर ‘न्याय युद्घ’ छेड़ चुकी कांग्रेस ने ग्रामीण इलाकों में समर्थन जुटाने की मुहिम शुरू की है।

पार्टी 23 सिंतबर को रंगपुरी में महापंचायत करने जा रही है। अभियान समिति के संयोजक मुकेश शर्मा का कहना है कि इसके लिए कांग्रेस नेताओं ने गांवों में डेरा डाल दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता जगप्रवेश कुमार, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार ने बवाना, पूठ कलां, पूठ खुर्द, बरवाला, सुल्तानपुर, कराला, मजरी, रानी खेड़ा, मुंडका, लाडपुर, कंझावला, जौन्ती, टटेसर व आसपास के 2 दर्जन से अधिक गांवों में संपर्क किया। इस दौरान किसानों ने रंगपुरी महापंचायत में शामिल होने की सहमति दी। इस दौरान जगप्रवेश कुमार ने कहा कि दिल्ली देहात में गैरकानूनी सीलिंग के खिलाफ गुस्से पर भाजपा व आप नेताओं द्वारा गंभीरता न दिखाना महंगा साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है और इसका आम आदमी से कोई लेना-देना नहीं है। रंगपुरी महापंचायत में सीलिंग पर बड़ा फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed