{"_id":"5ba51433867a557e8327c856","slug":"153754524820-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबी पंत अस्पताल ने खाने में कीड़ा मिलने पर शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबी पंत अस्पताल ने खाने में कीड़ा मिलने पर शुरू की जांच
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजन में कीड़ा मिलने की
जांच करेंगे पांच डॉक्टर
प्रबंधन ने गठित की कमेटी, जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी स्वास्थ्य निदेशालय
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जीबी पंत में भर्ती मरीजों के भोजन में कीड़े मिलने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की शिकायत मिलने के बाद तत्काल पांच डॉक्टरों की एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी को गुरुवार शाम तक रिपोर्ट देनी थी, लेकिन अब तक इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है।
दरअसल, पिछले कुछ समय से जीबी पंत अस्पताल में मरीजों के भोजन को लेकर शिकायत आ रही थी। 18 सिंतबर की शाम करीब 6 बजे न्यूरो वार्ड में फिर से भोजन में कीड़ा मिला तो हंगामा शुरू हो गया। दो मरीजों ने लिखित शिकायत भी प्रबंधन को भेजी। इनमें एक मरीज अमलेश अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुका है। कीड़ा मिलने की घटना को स्वास्थ्य विभाग से लेकर अस्पताल प्रबंधन तक ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रहेजा ने बायोकैमिस्ट्री विभाग की डॉक्टर भावना महाजन की निगरानी में पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर अगले दिन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।
उधर, अस्पताल के सूत्रों की मानें तो भोजन में कीड़े मिलने को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। नर्सिंग यूनियन ने भी कुछ दिन पहले इसी तरह की शिकायत की थी, लेकिन इस पर सुनवाई नहीं होने का आरोप है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रहेजा ने बताया कि घटना संज्ञान में आने के बाद तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामला काफी गंभीर है। जांच पूरी होने के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। कमेटी को दिया गया वक्त गुरुवार शाम खत्म हो चुका है। इस पर शुक्रवार को डॉ. रहेजा से रिपोर्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब नहीं दिया।