{"_id":"5ba40db9867a5501370efb5d","slug":"153747805415-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने पति के बयान को स्वाति मालिवाल ने बताया गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने पति के बयान को स्वाति मालिवाल ने बताया गलत
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप मामले में पति के बयान को मालिवाल ने बताया गलत
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने अपने पति और हरियाणा ‘आप’ के प्रमुख नवीन जयहिंद के उस बयान को गलत बताया है, जो उन्होंने रेवाड़ी दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार द्वारा की गई 2 लाख रुपये की सहायता राशि पर दिया था।
नवीन ने कहा था कि भाजपा के 10 लोग कुकर्म कराएं और 20 लाख रुपये पाएं। ये भी कहा था कि भाजपा सरकार ने दुष्कर्म पीड़िता की इज्जत की कीमत 2 लाख रुपये लगाई है। पीड़ित बेटियों को मुआवजा नहीं, बल्कि उन्हें शीघ्र न्याय चाहिए। नवीन जयहिंद के इसी बयान को लेकर स्वाति मालिवाल का कहना है कि रेवाड़ी घटना को लेकर हर किसी के जहन में गुस्सा है। पीड़िता के साथ जो भी हुआ गलत था, दोषियों के खिलाफ हरियाणा सरकार को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। नवीन जयहिंद भी घटना को लेकर आक्रोशित हैं, लेकिन गुस्से में दिया बयान सही नहीं है। ब्यूरो