{"_id":"5ba40cef867a557f5742e018","slug":"153747785219-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कारें आपस में भिड़ी, तीन घायल, कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कारें आपस में भिड़ी, तीन घायल, कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन कारें टकराईं, चालक घायल
नई दिल्ली। बुराड़ी फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार तीन कारें एक-दूसरे से टकरा गईं। एक कार पलट गई। तीनों कारों के चालकों को मामूली चोट लगी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। पुलिस के मुताबिक, सचिन अरोड़ा गीता कॉलोनी में रहता है। बृहस्पतिवार सुबह वह कार से रोहतक जा रहा था। इस बीच अचानक उसके आगे जा रही कार ने ब्रेक मार दिया। सचिन की कार से टक्कर लगते ही आगे वाली कार पलट गई। वहीं, सचिन की कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर से आ रही कार से टकरा गई। ब्यूरो
संदिग्ध हालात में जहर पीने से महिला की मौत
नई दिल्ली। गोकुलपुरी में संदिग्ध हालात में एक महिला की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त हिना (22) के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
हिना की मां स्वालेहा खातून ने बताया कि 2016 को उन्होंने बेटी की शादी गोकुलपुरी निवासी जुनैद से की थी। आरोप है कि पति व ससुराल वाले दहेज के लिए उसे पीटते थे। 10 सितंबर को हिना ने जहरीला पदार्थ पी लिया। अस्पताल में उसका इलाज चला। मंगलवार को दोबारा उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। ब्यूरो