{"_id":"5ba2a401867a557ec97f20f2","slug":"15373854551221-22-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली भाजपा की कार्यकारिणी बैठक 21-22 सितंबर को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली भाजपा की कार्यकारिणी बैठक 21-22 सितंबर को होगी
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा कार्यकारिणी की बैठक 21 व 22 को
नई दिल्ली । प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक 21-22 सितंबर को होगी। पहले दिन वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कार्यालय में होगी। जबकि दूसरे दिन 22 सितंबर को मुख्य बैठक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होगी। प्रदेश भाजपा के महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि बैठक में प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। दिल्ली के सामयिक राजनीतिक व जनता को प्रभावित करने वाले मुद्दों के साथ ही संगठनात्मक कार्यों में सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा होगी। आगामी 2019 चुनाव तक दिल्ली संगठन को स्फूर्ति देने के लिए दिशा निर्देश दिया जाएगा। ब्यूरो
तीन तलाक पर अध्यादेश लाने के निर्णय का स्वागत
नई दिल्ली। तीन तलाक मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रीमंडल द्वारा लाए जाने वाले अध्यादेश के निर्णय को मुस्लिम समाज ने स्वागत किया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रभारी आतिफ रशीद व अध्यक्ष मोहम्मद हारून के साथ मुस्लिम समाज की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिलाओं ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। गौतम ने कहा की महिलाओं के मुद्दों को भाजपा ने राजनीति से अलग रख कार्य किया है। तीन तलाक पर अध्यादेश, जननी सुरक्षा, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान बेहतर कदम है। आतिफ रशीद ने कहा कि तीन के तलाक मुद्दे पर सरकार के निर्णय में महिलाओं के जीवन में सुधार लाने का भाव दिखता है। हम इसका स्वागत करते हैं। ब्यूरो