{"_id":"5ba2a3e5867a557f6149ceea","slug":"153738542713-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में लौटी शांति, पचास फीसदी तक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में लौटी शांति, पचास फीसदी तक हाजिरी
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में लौटी शांति
हाजिरी 50 फीसदी
- छात्रसंघ चुनाव में हिंसा के बाद ढाबे, हॉस्टल में रौनक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में मतगणना के बाद भड़की हिंसा के बाद अब कैंपस धीरे-धीरे शांत हो रहा है। हॉस्टल से लेकर कक्षाओं तक में छात्र शांत हैं। कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति बढ़ गई है। वहीं, ढाबे पर भी पहले की तरह चहल-पहल दिखने लगी है।
विश्वविद्यालय प्रबंधन की अपील पर अब कैंपस का माहौल धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। बुधवार को स्कूल ऑफ साइंसेज, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज आदि और सेंटरों में छात्रों की हाजिरी पचास फीसदी तक दर्ज की गई। लाइब्रेरी और कक्षाओं में छात्र वामपंथी और एबीवीपी मुद्दों से हटकर पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। उधर, विश्वविद्यालय प्रबंधन के निर्देश पर सभी स्कूल व सेंटर प्रमुख, डीन ऑफ द स्टूडेंट व चीफ प्रोक्टर, हॉस्टल वार्डन व चीफ सिक्योरिटी अधिकारी कैंपस में शांति बनाए रखने पर ध्यान दे रहे हैं। हॉस्टल और कैंपस गेट पर आईकार्ड जांचने के बाद ही छात्रों को एंट्री मिल रही है। फिलहाल कैंपस में बाहरी लोगों पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। कोई भी छात्र अपने दोस्तों को गेस्ट के रूप में हॉस्टल में नहीं ठहरा सकता।
गौरतलब है कि कैंपस में मतगणना के दौरान शुक्रवार को एबीवीपी एजेंट को बूथ में एंट्री न मिलने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। यह सोमवार तक हिंसा में तब्दील हो गया था। इस हिंसा के चलते दर्जनों छात्रों को चोट भी लगी थी।