{"_id":"5ba2a3db867a557ffe03f5bc","slug":"153738541710-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारका में लोदी कालीन बावली हुई दर्शकों के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारका में लोदी कालीन बावली हुई दर्शकों के लिए तैयार
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका में लोदीकालीन बावली तैयार
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित लोदीकालीन बावली दिल्लीवालों के भ्रमण के लिए फिर तैयार हो गई है। दिल्ली पुरातत्व विभाग को इसके कायाकल्प में दो साल लगे हैं। बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बावली का जायजा लिया और दिल्लीवासियों से इसे देखने की अपील की। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली पुरातत्व विभाग ने 52 ऐतिहासिक धरोहरों का कायाकल्प किया है। द्वारका स्थित लोदीकालीन बावली से पर्यटकों को लोदी काल की निर्माण शैली का पता लगेगा। उन्होंने कहा कि द्वारका के सेक्टर 12 में पठानकालीन अन्य बावली भी मिली है, जो जमीन में दब चुकी थी। इसकी लंबाई 52 फीट और चौड़ाई 16.6 फीट है। इस बावली में 22 सीढ़ियां हैं, जो इसके तल तक जाती हैं।