{"_id":"5ba2a3d2867a557e8572a2f3","slug":"153738540714-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू पदाधिकारियों ने पूजा-हवन केबाद पदभार ग्रहण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूसू पदाधिकारियों ने पूजा-हवन केबाद पदभार ग्रहण किया
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डूसू पदाधिकारियों ने पूजा-हवन के बाद पदभार संभाला
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में बीते सप्ताह जीत दर्ज करने वाले डूसू के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को हवन-पूजन के साथ कार्यालय में प्रवेश कर लिया। पूजा-अर्चना में एबीवीपी के जीते पदाधिकारी डूसू अध्यक्ष अंकिव बसोया, उपाध्यक्ष शक्ति सिंह और सहसचिव ज्योति चौधरी शामिल रहे। तीनों ने अपना पदभार भी ग्रहण किया और पहले दिन ही छात्रों की समस्याओं पर काम करना शुरू कर दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि हमने छात्रों के बीच जो एजेंडा रखा है, उसको पूरा करने के लिए हम पहले दिन से प्रयासरत हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि जो वायदे किए गए, उन्हें पूरा करने पर जोर रहेगा। इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्रीनिवास, प्रांत संगठन मंत्री अजय ठाकुर भी उपस्थित रहे। ब्यूरो
जेएनयू में वामपंथी हिंसा के खिलाफ डीयू में प्रदर्शन
नई दिल्ली । एबीवीपी और डूसू ने बीते सप्ताह जेएनयू में वामपंथी विचारधारा के संगठनों द्वारा एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ की गई हिंसा के विरोध में डीयू में प्रदर्शन किया। एबीवीपी लगातार आरोप लगा रही है कि जेएनयू छात्र संघ चुनाव के बाद से ही वामपंथी छात्र संगठनों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा करना शुरू कर दिया था। प्रदर्शन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ डूसू के पदाधिकारी भी शामिल हुए। डूसू उपाध्यक्ष शक्ति सिंह और सहसचिव ज्योति चौधरी ने जेएनयूए में हुई हिंसा की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जेएनयू छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की हिंसा में संलिप्तता छात्र राजनीति के कुरूप चेहरे को सामने लाता है। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ता भय के माहौल के खिलाफ लड़ते हुए जेएनयू में शांति के लिए प्रयासरत रहेंगे। ब्यूरो