{"_id":"5ba2a302867a557ffc6bf32e","slug":"153738520018-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान महज पब्लिसिटी का एजेंडा-शमिष्ठा मुखर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत अभियान महज पब्लिसिटी का एजेंडा-शमिष्ठा मुखर्जी
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत अभियान प्रचार का एजेंडा : शमिष्ठा मुखर्जी
- पेट्रोल वृद्धि के विरोध में 21 को कांग्रेस का विरोध अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा शर्मिष्ठा मुखर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को प्रचार का एजेंडा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस अभियान की राशि का बड़ा हिस्सा प्रधानमंत्री के प्रचार-प्रसार पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध कांग्रेस 21 सितंबर को विरोध अभियान चलाएगी।
संवाददाता सम्मेलन में शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि 15 सितंबर 2018 को स्वच्छ भारत मिशन के तहत मोदी और उनकी पार्टी के नेता विजय गोयल सहित अन्य मंत्रियों व सांसदों ने झाडू़ू लगाई, लेकिन सभी ने अधिकतर साफ जगहों पर ही झाड़ू चलाई, जहां पहले से ही सफाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करके भाजपा क्या साबित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य हाथ से की जाने वाली सफाई और खुले में शौच को ही समाप्त करना मात्र नहीं था।