{"_id":"5b8429f242c79246494d3b23","slug":"153538813511-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना खादर में भरे पानी में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना खादर में भरे पानी में डूबकर युवक की मौत
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना खादर के गड्ढे में युवक डूबा
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर में दोस्तों के साथ नहाने गया अमित कुमार (28) गहरे पानी में डूब गया। पुलिस, दमकल और गोताखोरों की टीम ने उसका शव पानी से निकाला। पुलिस के मुताबिक, भजनपुरा मेें पत्नी प्रीति, एक बेटे और एक बेटी के साथ रहने वाला अमित ई-रिक्शा चलाता था। उसके भाई संदीप ने बताया कि रविवार शाम वह चार दोस्तों के साथ न्यू उस्मानपुर स्थित यमुना खादर में नहाने गया था। खादर में खनन की वजह से जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। नहाने के दौरान अमित ऐसे ही एक बड़े गड्ढे में चला गया और डूब गया।