फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चिडिय़ाघर में दो महीने तक नहीं देखने को मिलेंगे सरीसर्प

चिडिय़ाघर में दो महीने तक नहीं देखने को मिलेंगे सरीसर्प

Mon, 27 Aug 2018 09:12 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
चिडिय़ाघर में दो महीने तक नहीं देखने को मिलेंगे सरीसर्प
चिड़ियाघर में दो महीने तक
विज्ञापन

नहीं देखने को मिलेंगे सरीसृप
- सरीसृप घर की खस्ताहाल, मरम्मत के लिए किया गया बंद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चिड़ियाघर में घूमने आने वाले पर्यटकों को अगले करीब दो महीने तक सरीसृप (सांप, छिपकली, अजगर और गोह आदि) देखने को नहीं मिलेंगे। सरीसृप घर की मरम्मत के चलते सोमवार से यहां पर पर्यटकों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।
चिड़ियाघर में 1960 के दशक में सरीसृप घर बनाया गया था। इसकी समयावधि पूरी हो चुकी है। घर की हालत पिछले कई सालों से खस्ता बनी हुई थी। यहां बारिश का पानी घर की छत से टपकने लगता था। अंदर वेंटिलेशन का कोई विकल्प न होने के कारण पर्यटकों का दम घुटने लगता था। इसकी मरम्मत काफी पहले हो जानी चाहिए थी, लेकिन चिड़ियाघर प्रशासन ने काफी देरी के बाद अब इसकी सुध ली है। सरीसृप घर की मरम्मत के दौरान बुजुर्ग पर्यटकों की सुविधा के लिए दो रैंप बनाए जा रहे हैं। सरीसृप घर के अंदर एसी लगाया जाएगा, वेंटिलेशन, ब्यूटीफिकेशन, छत की वाटर प्रूफिंग, बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियों समेत अन्य काम किए जा रहे हैं। फिलहाल सरीसृप घर के बाहर निर्माण कार्य शुरू हुआ है। घर के अंदर मरम्मत कार्य शुरू होने के दौरान सरीसृप को यहां से दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


- घर का रास्ता बंद देख पर्यटक हुए निराश
सोमवार को चिड़ियाघर में सरीसृप देखने के लिए पहुंचे पर्यटकों को जब सरीसर्प घर का रास्ता बंद मिला तो वे निराश हो गए। पर्यटकों का कहना था कि वे यहां पर सरीसृप ही देखने के लिए आए थे, लेकिन उन्हें चिड़ियाघर की ओर से यह बताया ही नहीं गया कि सरीसृप घर को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है। पर्यटकों का कहना था कि चिड़ियाघर प्रशासन को इस संबंध में सूचना सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि पर्यटकों को परेशानी का सामना न करना पडे़। चिड़ियाघर के सूत्रों के मुताबिक मरम्मत का कार्य करीब दो महीने चलेगा। इसकी अवधि दो महीने से ज्यादा भी बढ़ सकती है। इस बीच पर्यटकों को सरीसृप देखने को नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed