फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली जल बोर्ड के पानी का टैंकर ने छात्राओं को कुचला, एक की मौत

दिल्ली जल बोर्ड के पानी का टैंकर ने छात्राओं को कुचला, एक की मौत

Mon, 27 Aug 2018 07:52 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड के पानी का टैंकर ने छात्राओं को कुचला, एक की मौत
जल बोर्ड के टैंकर ने छात्राओं
विज्ञापन

को कुचला, एक की मौत
- दूसरी की हालत नाजुक, भाग रहे चालक को पकड़कर लोगों ने किया पुलिस के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जनकपुरी इलाके में सोमवार सुबह दिल्ली जल बोर्ड के पानी के तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रही दो छात्राओं को कुचल दिया। इसके बाद चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। एक ऑटो चालक ने दोनों बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने नगमा (14) को मृत घोषित कर दिया, जबकि समरीन (13) का इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, पिता मेहंदी हसन व अन्य परिजनों के साथ जेजे कॉलोनी बिंदापुर में रहने वाली नगमा जनकपुरी स्थित सर्वोदय विद्यालय में नौवीं कक्षा में थी। सोमवार सुबह नगमा चाचा अली हसन की बेटी समरीन के साथ स्कूल जा रही थी। अली हसन के मुताबिक, वह दोनों बच्चियों के पीछे-पीछे चल रहे थे। पंखा रोड स्थित सी-वन चौराहे के पास दोनों बहनें सड़क पार कर रही थीं। डिवाइडर के पास पहुंचते ही बिंदापुर की ओर से जल बोर्ड का तेज रफ्तार टैंकर आया और दोनों बच्चियों को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने नगमा को मृत घोषित कर दिया, जबकि समरीन की हालत भी नाजुक है। परिवारवालों के मुताबिक, उसकी कमर के नीचे का हिस्सा कुचल गया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार टैंकर के चालक ने बच्चियों को सामने देख घबराकर वाहन से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने चालक धर्मेंद्र के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे के बाद से परिवारवालों को रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि परिवार ने एक बच्ची को खो दिया है, लेकिन दूसरी को खोना नहीं चाहते। उनके मुताबिक, समरीन की कमर के नीचे का हिस्सा इस कदर कुचल गया है कि उसका पहले की तरह चल पाना संभव नहीं लगता। उन्होंने चालक को सख्त सजा देने की मांग की है।


फुटओवर ब्रिज की मांग नहीं हुई पूरी
स्थानीय लोगों का कहना है कि पंखा रोड पर फुटओवर ब्रिज नहीं होने की वजह से आए दिन हादसे होते हैं। इनमें अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। जनकपुरी इलाके में निगम और दिल्ली सरकार के विद्यालय हैं। इसमें काफी दूर-दूर से बच्चे पढ़ने आते हैं। विद्यालय जाने के लिए उन्हें व्यस्ततम पंखा रोड को पार करना पड़ा है। लापरवाही का आलम यह है कि इन स्कूलों के पास ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी नहीं होती। इससे चालक नियमों की अनदेखी कर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों से फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed