फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वृक्ष को राखी बांधकर प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया

वृक्ष को राखी बांधकर प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया

Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
वृक्ष को राखी बांधकर प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया
वृक्ष को राखी बांधकर प्रकृति और
विज्ञापन

पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया
- भाजपा अध्यक्ष को समाज के सभी वर्ग की महिलाओं ने बांधी राखी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाई-बहन के प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष मनोज तिवारी को बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्गों की महिलाएं राखी बांधने पहुंचीं। उन्होंने राखी बांधने के साथ ही तिवारी की दीर्घायु की कामना की। मनोज तिवारी ने रक्षाबंधन पर अपने निवास पर उपस्थित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ एक वृक्ष को राखी बांधकर प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।

तिवारी ने कहा जिस प्रकार रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधकर सुरक्षा एवं सम्मान की कामना करती हैं, उसी तरह हमने पर्यावरण के प्रतीक वृक्ष को राखी बांधकर एक ओर प्रार्थना की है कि प्रकृति हम सबकी रक्षा करे। वहीं दूसरी ओर हमने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। प्रकृति बहुत बलवान है और उसने इंसान को बहुत कुछ दिया है। पर पिछले दो-तीन दशकों में पर्यावरण से भारी छेड़छाड़ हुई है। इसके चलते अनेक प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण से अपनी रक्षा की प्रार्थना करते हुए प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed