{"_id":"5b82e76b42c7924657041f79","slug":"15353055671-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो रेल प्र्रोजेक्ट पर अब रहेगी नीति आयोग की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो रेल प्र्रोजेक्ट पर अब रहेगी नीति आयोग की नजर
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर अब रहेगी नीति आयोग की नजर
- केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्रालय के प्रस्ताव पर नीति आयोग मेट्रो रेल के स्वदेशीकरण व मानकीकरण प्रक्रिया की करेगा समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्रालय मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के स्वदेशीकरण व इसके निर्माण के मानकीकरण की प्रक्रिया से नीति आयोग को जोड़ने जा रहा है। शहरी जरूरतों के हिसाब से आयोग मेट्रो रेल पॉलिसी की समीक्षा कर अपने सुझाव मंत्रालय को देगा। मंत्रालय अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो प्रोजेक्ट में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि अब तक मेट्रो के सिग्नलिंग व टेलीकाम सिस्टम और रोलिंग स्टॉक के मानकीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। अब फैसला लिया गया है कि नीति आयोग के सदस्य (विज्ञान) की देखरेख में पूरी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि तय मानकों के अनुसार मेट्रो निर्माण का काम आगे बढ़े। इससे तयशुदा समय में मेट्रो का निर्माण पूरा हो सकेगा। इससे पहले बीते जून महीने में केंद्र सरकार ने मेट्रो मैन ई. श्रीधरन की अध्यक्षता में कमेटी के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया था। कमेटी देश भर के मेट्रो रेल सिस्टम का एकीकृत मानक तैयार कर रही है। एक मानक तैयार होने के बाद पूरे देश में मेट्रो का निर्माण तेजी से संभव हो सकेगा। मंत्रालय अधिकारी बताते हैं कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरूग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मद्रास, मुंबई, पुणे, कोच्ची, अहमदाबाद समेत देश के दूसरे शहरों फिलहाल 22 मेट्रो रेल प्रोजेक्ट निर्मित व निर्माणाधीन हैं। मानक तैयार होने के बाद पूरे देश में एक की मॉडल पर मेट्रो रेल का निर्माण होगा।