{"_id":"5b82e3a642c792463a2e546c","slug":"153530460314-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर लटक रहा था तार,हटाने के चक्कर में अधेड़ की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर लटक रहा था तार,हटाने के चक्कर में अधेड़ की गई जान
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का टूटा तार हटा रहे व्यक्ति की मौत
नई दिल्ली। सोनिया विहार इलाके में एक व्यक्ति के घर के सामने पड़ोसी का बिजली का तार टूटकर गिर गया। गृहस्वामी अलाउद्दीन (58) ने उसे अपने घर के सामने से हटाने का प्रयास किया, लेकिन उसे करंट लग गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गली नंबर-12, पांचवां पुश्ता, सोनिया विहार में रहने वाले अलाउद्दीन के परिवार में पत्नी बिस्मिल्लाह और दो बेटे हैं। अपना कारोबार करने वाला अलाउद्दीन शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाहर निकला तो देखा कि घर के सामने ही एक बिजली का तार सड़क पर लटका था। हादसे के डर से अलाउद्दीन ने तार उठाकर एक ओर रखने का प्रयास किया। इसी दौरान उसे जोरदार करंट लग गया।