फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अंतरराज्यीय बस अड्डों पर महिला यात्रियों को घंटों करना पड़ा बसों का इंतजार

अंतरराज्यीय बस अड्डों पर महिला यात्रियों को घंटों करना पड़ा बसों का इंतजार

Sun, 26 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय बस अड्डों पर महिला यात्रियों को घंटों करना पड़ा बसों का इंतजार
अंतरराज्यीय अड्डों पर बसों का टोटा
विज्ञापन


- महिला यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार
- भीड़ ने खोली परिवहन निगम की तैयारियों की पोल

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। परिवहन विभाग भले ही रक्षा बंधन पर बहनों को बसों में सहूलियत देने का ढिढोरा पीट रहा था लेकिन रविवार को आनंद विहार, कश्मीरी गेट और सराय काले खां आईएसबीटी पर बदइंतजामी का आलम यह रहा कि महिलाओं के लिए कोई विशेष सुविधा नहीं थी। लोग घंटों बसों के इंतजार में परेशान रहे। साथ ही बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ के सामने इंतजाम बौने पड़ गए।
आनंद विहार आईएसबीटी पर महिला यात्री सुमन ने बताया कि उन्हें बुलंदशहर जाना था। भीड़ से बचने के लिए वह सुबह करीब साढ़े 5 बजे बस अड्डे पर पहुंच गईं, लेकिन उन्हें करीब नौ बजे बस मिली। उन्होंने बताया कि इतनी ज्यादा भीड़ थी कि बसें आने पर पुरुष यात्री भागकर बसों में सवार हो गए, जिससे महिलाओं को जगह ही नहीं मिली। महिला यात्रियों के लिए बस अड्डे पर परिवहन निगम की ओर से कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई, ताकि उन्हें बसों में सवार होने में सहूलियत हो। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों के लिए जाने वाली बसों में भी सवार होने के लिए यात्री धक्कामुक्की करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर महिला यात्री किरण ने बताया कि उन्हें देहरादून जाना था, लेकिन सुबह करीब दो घंटे तक उन्हें बस नहीं मिली, जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि रक्षा बंधन पर महिला यात्रियों के लिए परिवहन विभाग को अतिरिक्त बसें चलानी चाहिएं ताकि वह समय पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सराय काले आईएसबीटी पर भी भीड़ के कारण महिला यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यहां से राजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों के लिए बस सेवाएं उपलब्ध जाती हैं, लेकिन रक्षा बंधन के मौके पर यहां भी बसों का टोटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed