{"_id":"5b817ab742c792466578befc","slug":"153521220515-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्रों के लिए उपयोगी
कई रेलगाड़ियों को अतिरिक्त ठहराव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई रूट पर चलने वाली रेलगाड़ियों को अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है।
सप्ताह में तीन दिन चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 14312 भुज-बरेली एक्सप्रेस 27 अगस्त से दोनों दिशाओं में सोजत रोड स्टेशन ठहरेगी। सप्ताह में दो दिन चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ब्यावर स्टेशन पर रुकेगी। रेलगाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से ब्यावर, राजगढ़ व इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पचौरी रोड और गरीब नवाज एक्सप्रेस दौसा स्टेशन पर रुकेंगी। इसके अलावा देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस सारंगपुर स्टेशन पर ठहरेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भुज-बरेली रेलगाड़ी संख्या 14311 तड़के 3:38 बजे सोजत रोड स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह रात 9:47 बजे पहुंचेगी। पोरबंदर एक्सप्रेस सुबह 9:24 बजे ब्यावर पहुंचेगी। वापसी में रेलगाड़ी संख्या 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस रात 10:22 बजे ब्यावर पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 14309 उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस शाम 4:45 बजे सारंगपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 14310 देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस सुबह 6:47 बजे सारंगपुर पर ठहरेगी। रेलगाड़ी संख्या 19307 इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 6 सितंबर से सुबह 10:48 बजे और वापसी में रेलगाड़ी संख्या 19308 चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस 31 अगस्त से दोपहर 12:22 बजे पचौर रोड स्टेशन पर 2-2 मिनट ठहरेगी। रेलगाड़ी संख्या 14626 फिरोजपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला इंटरसिटी एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से ऊंचाना स्टेशन पर 1-1 मिनट के लिए ठहरेगी।