{"_id":"5b8010d542c792465942fefb","slug":"153511956320-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने एक शख्स को चाकू मारकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने एक शख्स को चाकू मारकर लूटा
Updated Fri, 24 Aug 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के खास ध्यानार्थ
चाकू मारकर लूट के बाद
भागता बदमाश दबोचा
- पीड़ित के भाई और अन्य लोगों ने पकड़ा, साथी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नंदनगरी इलाके में बदमाशों ने राजमिस्त्री नन्हे (45) को चाकू मारकर पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया। शोर-शराबा होने पर उसके भाई ने अन्य लोगों की मदद से चाकू मारने वाले युवक को दबोच लिया। उसके पास से पर्स मिल गया, जबकि दूसरा बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, मूलत: बरेली के कपूरपुर गांव निवासी नन्हे परिवार के साथ मंडोली में रहता है। बृहस्पतिवार शाम पौने पांच बजे वह सुंदरनगरी से खरीदारी कर छोटे भाई जगदीश के साथ घर जा रहा था। जगदीश पीछे-पीछे था। सीएनजी पंप के पास दो बदमाशों ने नन्हे को रोका और चाकू की नोंक पर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने पेट में चाकू मारकर उसे जख्मी कर दिया और पर्स व मोबाइल फोन लूट लिए।
नन्हे ने शोर मचाया तो जगदीश व कई अन्य लोग पहुंच गए और चाकू मारने वाले बदमाश को दबोच लिया। लोगों ने बदमाश की जमकर धुनाई कर दी। उसके पास से नन्हे का पर्स मिल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नन्हे और लोगों की पिटाई से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पुलिस ने बदमाश नंदनगरी निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उधर, मौरिस नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक गुड़मंडी निवासी अजय कुमार से बैग लूट लिया। चालक के शोर मचाने पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी ने अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा किया और उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। पुलिसकर्मी ने अन्य लोगों की मदद से दोनों बदमाशों मंडोली निवासी कृष्णा (23) और रोहित को दबोच लिया।