{"_id":"5b7eee4442c79246700230de","slug":"153504517816-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में बृहस्पतिवार को सीआईएससीई उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड स्कूल जोन की राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने योग का हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर की टीमों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश योग संगठन के मुख्य सचिव डॉ. यश पराशर, गौतमबुद्धनगर योग संगठन के विकास कश्यप, हापुड़ से अक्षय त्यागी, राष्ट्रीय योग समिति की रेफरी ज्योति और रेफरी राहुल राज उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्या मैथ्यू कुंबलूमुटिल उपस्थित रहे। ब्यूरो
सहानुभूति के भाव से परिपूर्ण कार्यशाला का आयोजन
ग्रेटर नोएडा। समसारा विद्यालय में बृहस्पतिवार को कक्षा पांच से लेकर कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए पीपल फॉर एनिमल्स संस्था की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह संस्था मेनका गांधी द्वारा चलाई जा रही है। संस्था की चेयरपर्सन और विद्यालय में कार्यशाला की संचालक कावेरी राणा और संस्था की उप चेयरपर्सन शुभ्रा त्यागी ने विद्यार्थियों को प्रत्येक पशु-पक्षी के प्रति सहानुभूति व प्रेम का भाव रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हमें कोई हक नहीं कि हम किसी भी पशु को उसके स्थान से बेदखल करें। ब्यूरो
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मेगा ट्रेड फेयर में मिलेगी फ्री एंट्री
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 17 अगस्त से चल रहे 11 दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के आयोजक ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रविवार 26 अगस्त को सभी महिलाओं को मेगा ट्रेड फेयर में फ्री एंट्री मिलेगी। इस बात की घोषणा बृहस्पतिवार को इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के ऑर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन प्रकाश शाह ने दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और छात्रों को पहले ही दिन मेले में फ्री एंट्री की सुविधा दे चुके हैं। इतना ही नहीं, मेगा ट्रेड फेयर में बच्चों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिनमें बच्चे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बच्चों में खासकर पेंटिंग प्रतियोगिता और सेल्फी कॉन्टेस्ट के प्रति ज्यादा आकर्षण दिख रहा है। ब्यूरो