फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   भाई और बहन के अटूट प्रेम के त्योहार पर बांधे अपने पसंद की राखी

भाई और बहन के अटूट प्रेम के त्योहार पर बांधे अपने पसंद की राखी

Thu, 23 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
भाई और बहन के अटूट प्रेम के त्योहार पर बांधे अपने पसंद की राखी
भाई के लिए मनमोहक राखियों से बाजार गुलजार
विज्ञापन

-रंग-बिरंगी राखियों से पटा बाजार, बाजारों में लौटी रौनक
-बहनों के लिए चलेंगी महिला स्पेशल ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाई और बहन के अटूट प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन के नजदीक आते ही दिल्ली के बाजारों में रौनक लौट आई है। बहनें अपने भाई की कलाई पर बांधने के लिए खूबसूरत राखियां खरीदने बाजार पहुंच रही हैं। दिल्ली के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। सभी छोटे-बड़े बाजार खूबसूरत राखियों से अटे पड़े हैं। इस बार रेशम की जगह सूती धागे वाली राखियों का भी जबरदस्त क्रेज है।
सदर बाजार में इन दिनोें ग्राहकों की भीड़ के चलते पैर रखने तक की जगह नहीं है। सबसे बड़े होलसेल बाजार में कई रंग-रूप वाली राखियां मौजूद है। यहीं से दुकानदार राखियां खरीदकर सरोजनी नगर, लाजपत मार्केट, खान मार्केट, कमला नगर समेत दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में खुदरा में महंगी कीमत पर बिक्री करते हैं। मोती, रूबी और रंग-बिरंगे पत्थरों को धागे में पिरोकर बनाई गई राखियों की चमक से बाजार गुलजार है। बाजार में सस्ती राखियों के साथ डिजाइनदार महंगी राखियां भी हैं। ज्वैलरी की दुकानों में भी कलाई पर बांधने वाली सोने-चांदी जड़ित राखियां उपलब्ध हैं। चंदन की लकड़ी से बने गणेश को धागे में पिरोकर बनाई राखी लोगों को पसंद आ रही है, वहीं रूबी जैसे महंगे पत्थर से बने फूलों के आकार की राखी भी बाजार में है।
विज्ञापन

कुंदन राखी का है क्रेज
इस बार की खास राखी कुंदन राखी है। राखी विक्रेताओं का कहना है कि यह राखी इसलिए खास है क्योंकि इसे पतले रेशम व सूती धागों से तैयार किया गया है। इसे चमकदार नग से जड़ित किया गया है। इसके साथ ही ये राखियां सस्ती भी हैं। इस बार इको फ्रेंडली राखी की भी धूम है। इस राखी की खासियत यह है कि यह पूरी तरह से डिग्रेडेबल है। इसमें खूबसूरती के साथ फूलों के बीज को सजाया गया है। खुशबूदार फूल भाई को हर पल अपनी बहन की याद दिलाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किड्स कलेक्शन वाली राखी भी बाजार में
बच्चों के लिए इस बार कार्टून वाली राखी भी तैयार की गई है। इसमें गोलू-मोली, छोटा भीम, बेनटेन, पिकाचू, स्पाइडरमैन समेत कई तरह की कार्टून वाली राखियां है। बच्चों के लिए मोती वाली राखी की भी विशेष मांग है।
भैया के साथ भाभी के लिए भी है राखी
भैया के साथ भाभी के लिए भी खास राखी बाजार में मौजूद हेै। भाभी के लिए किनारी बाजार में विशेष राखी उपलब्ध है। राजा व रानी के जोड़ों वाली राखी पसंद की जा रही है। इन राखियों को विशेष रंग किया गया है। बहनें अपने भाइयों के साथ भाभियों को भी राखी बांधती हैं।
बहनों के लिए भी है खास राखी
समय के साथ राखियों की बनावट, उनका आकार भी बदल रहा है। बाजार में बहनों के लिए भी राखियों की डिमांड हैं। खास कर ज्वैलरी के दुकानों में बहनों की राखियंा है। सोने व चांदी जड़ित इस तरह की राखियां भाई अपनी बहनों के लिए खरीद रहे हैं। इसके साथ ही सिर्फ धागे वाली राखी भी बहनों के लिए खरीदी जा रही हैं।
राखी के लिए शुभ मुहुर्त
वैसे तो भाई की कलाई पर प्यार का धागा बांधने के लिए कोई भी समय शुभ ही होता। लेकिन शास्त्रों के मुताबिक हर शुभ काम के लिए एक शुभ मुहूर्त निश्चित किया गया है। रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सुबह से शाम तक शुभ मुहुर्त है। पंडित राधेश पांडेय ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन बेहद ही शुभ है। 26 अगस्त को सुबह 5:51 बजे ही भद्र का साया खत्म हो जाएगा। बहनों के लिए राखी बांधने का अत्यंत शुभ समय दोपहर 1:30 बजे से लेकर 4 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दिन शाम 4:30 बजे से लेकर 6 बजे तक राखी नहीं बांधे तो बेहतर होगा। 25 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 16 मिनट से पूर्णिमा शुरू हो रही है।

बहनों के लिए तीन जोड़ी महिला स्पेशल ट्रेन चलेगी
नई दिल्ली-गाजियाबाद, नई दिल्ली-पानीपत, नई दिल्ली-पलवल के बीच चलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रक्षाबंधन के दिन रेलवे तीन जोड़ी रक्षाबंधन महिला स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों की राह आसान करेगा। रविवार को दिल्ली-पलवल, दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-पानीपत के बीच यह ट्रेनें चलेंगी। दिल्ली आने वाली बहनों के लिए पलवल से सुबह 8:20 बजे ट्रेन संख्या 64491 चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन पर सुबह 10 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 64492 नई दिल्ली स्टेशन से शाम 5:50 बजे रवाना होगी व शाम 7:20 बजे पलवल पहुंचेगी। एक अन्य स्पेशल ट्रेन गाजियाबाद से नई दिल्ली के लिए सुबह 8:30 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 64449 नई दिल्ली स्टेशन पर सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 64450 नई दिल्ली से शाम 5:50 बजे चलेगी व गाजियाबाद शाम 6:40 बजे पहुंचेगी। इसी तरह नई दिल्ली से पानीपत के बीच भी रक्षाबंधन महिला स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 64469 नई दिल्ली से शाम 5:50 बजे चलेगी व पानीपत स्टेशन रात 8:5 बजे पहुंचेगी। पानीपत से ट्रेन संख्या 64470 सुबह 6:40 बजे चलेगी व नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 8:55 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed