{"_id":"5b7eb5fa42c7924676416d2e","slug":"153503076812-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने की आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने की आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने की मांग
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने की मांग
ग्रेटर नोएडा। सैमसंग कंपनी के बाहर धरना दे रहे आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के मामले में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। सपा नेताओं ने जेल जाकर भी आंदोलनकारियों से मुलाकात की। पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने कहा कि शैक्षिक योग्यता के आधार पर सैमसंग कंपनी में स्थानीय नौजवानों को रोजगार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से शांति पूर्वक धरना दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार मांगने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र नागर, नवीन भाटी, इंद्र प्रधान, श्याम सिंह भाटी, इंद्रपाल छोकर, वीरेंद्र खारी, जतन भाटी, महेश भाटी, ब्रजपाल राठी, आलोक नागर, रामेटक कटारिया, सुभाष भाटी, वीरेंद्र शर्मा, अशोक चौधरी, बृजेश भाटी, श्रीनिवास आर्य आदि मौजूद रहे। ब्यूरो