फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तीन बार के पीएम रहे अटल बिहारी को दी श्रद्घांजलि

तीन बार के पीएम रहे अटल बिहारी को दी श्रद्घांजलि

Fri, 17 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
तीन बार के पीएम रहे अटल बिहारी को दी श्रद्घांजलि
वाजपेयी को दिनभर श्रद्धांजलि
विज्ञापन

-जगह-जगह आयोजित हुईं शोक सभाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत रत्न से सम्मानित और तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने का दौर दिनभर चला। जगह-जगह विभिन्न संगठनों की ओर से शोक सभाएं आयोजित हुईं। पूर्वी दिल्ली के महापौर बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि अटल जी के रूप में देश ने आज एक महान सपूत को खो दिया है। संसद के भीतर और बाहर सभी पार्टियों के राजनेता दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनका सम्मान करते थे। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर आदेश गुप्ता ने कहा कि अटल जी के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। लोगों ने अपने मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और संरक्षक को खो दिया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। कमेटी दफ्तर में हुई मीटिंग में सदस्यों ने दो मिनट मौन रखा और वाजपेयी की आत्मिक शांति की प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रूप में पंजाब एवं सिक्खों के कल्याण के लिए बडे कार्य किए थे। इस दौरान गुरमीत सिंह भाटीया, महिन्दर सिंह भुल्लर, हरजीत सिंह पप्पा, गुरमीत सिंह मीता, ओंकार सिंह राजा, भूपिन्दर सिंह भुल्लर, जगदीप सिंह काहलो एवं स्वर्ण सिंह बराड़ मौजूद थे।

उधर दिल्ली विश्वविद्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। डीयू के वाइस रीगल लॉज स्थित काउंसिल हॉल में एक शोक सभा आयोजित की गई। कुलपति प्रो योगेश त्यागी, रजिस्ट्रार तरुण दास समेत टीचिंग,नॉन टीचिंग स्टॉफ ने दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा के बाद दिल्ली विश्विविद्यालय बंद हो गया। डीयू की ओर से दिए गए संदेश में कहा गया कि हमारे दिलों मेें महान नेता के लिए बहुत सम्मान है। डीयू देश के प्रिय नेता के जाने से बेहद दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed