{"_id":"5b75d0ef42c7921b12562f34","slug":"153444784611-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में नहीं मिली जमीन तो रद्द होगा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते में नहीं मिली जमीन तो रद्द होगा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा, मथुरा, लखनऊ समेत अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ
--
एक हफ्ते में नहीं मिली जमीन तो रद्द होगा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट
- यीडा चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार ने किया ट्वीट
- 15 अगस्त को की थी किसानों के साथ बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जेवर एयरपोर्ट की जमीन पर किसानों ने अगर एक हफ्ते में सहमति नहीं दी तो एयपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द हो जाएगा। हालांकि उन्होंने सरकार से तय मुआवजे पर किसानों के राजी होने की उम्मीद जताई।
यीडा के चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार ने 15 अगस्त को जीबीयू में किसानों के साथ बैठक की, जिसमें जानकारी दी कि सरकार की तरफ से दो तरह का मुआवजा तय किया गया है। किसान चाहें तो 2300 रुपये प्रति वर्ग गज और 10 फीसदी प्लॉट सहित अन्य सुविधाएं ले सकते हैं, अन्यथा 2500 रुपये ले लें। बैठक में मौजूद कुछ किसानों ने सहमति तो कुछ ने असहमति जताई। चेयरमैन ने किसानों को बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अल्टीमेटम मिला है कि दो हफ्ते में जमीन पर स्थिति साफ करें। एक सप्ताह बीत चुका है। एक सप्ताह और बचा है। अगर इस अवधि में सहमति न बनी तो जेवर एयरपोर्ट रद्द हो जाएगा।
वहीं, डॉ. प्रभात कुमार ने ट्वीट भी किया है कि किसानों से मिलने और उनको जमीन की जो दर बताई गई है उस पर सहमति बन जाएगी, लेकिन अगर किसान इस रेट पर जमीन के लिए सहमति नहीं देते हैं तो एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया जाएगा। चेयरमैन के इस ट्वीट को काफी अहम माना जा रहा है। बताया जाता है कि इस मसले पर चेयरमैन की सीएम से भी वार्ता हुई है और सीएम ने भी सहमति न मिलने पर प्रोजेक्ट छोड़ देने के संकेत दिए हैं।