{"_id":"5b75d0eb42c7921a411d7dad","slug":"153444784320-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित केनरा बैंक के पास एक कैंटर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। घायल साइकिल सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार जारचा कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा अमीरपुर गांव निवासी लियाकत अली बृहस्पतिवार को साइकिल से दादरी आ रहे थे। जीटी रोड पर स्थित केनरा बैंक के पास पीछे से आ रहे एक कैंटर ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में लियाकत अली गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में लियाकत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो