{"_id":"5b75d0d442c7921a411d7d98","slug":"15344478182-grnoida-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खूब दिखा आजादी का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में खूब दिखा आजादी का जश्न
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया शहर
कई जगहों पर लहराया तिरंगा, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के जश्न में लोग डूबे नजर आए। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट में तिरंगा फहराया। वहीं, पुलिस लाइन और कोर्ट में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही स्कूल, कालेज, सामाजिक और आवासीय संगठनों ने तिरंगा फहराया। कोर्ट में जिला जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अन्य न्यायाधीश, जिला बार के अध्यक्ष राजीव तोंगड़ व अन्य अधिवक्ताओं ने ध्वजारोहण किया। साथ ही आरओ सिस्टम भी शुरू किया। डेल्टा-1 स्थित भारतीय स्कूल में ध्वजारोहण कर प्रिंसिपल रवि बरगौती ने बच्चों और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सेक्टर डेल्टा थ्री स्थित केवी वर्ल्ड स्कूल में मुख्य अतिथि सुशील जी महाराज ने तिरंगा फहराया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य हिमांशु राणा व निदेशक शांतनु राणा मौजूद रहे। जीबीयू में वाइस चांसलर डा. प्रभात कुमार ने ध्वजारोहण किया। बौद्ध अध्ययन विभाग के विदेशी छात्रों ने तस्वीर भेंट की है। यीडा के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने परिसर में ध्वजारोहण किया। रबूपुरा कोतवाली परिसर में कोतवाली निरीक्षक राजवीर चौहान ने ध्वजारोहण कर पौधारोपण किया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट सुशील शर्मा, मनीराम शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। वहीं, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित गोलचक्कर पर ठा. वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया। दनकौर में भाकियू अराजनैतिक संगठन के किसानों ने बिलासपुर कस्बे में चौक बाजार में मंगलवार को ध्वजारोहण किया। इस दौरान मनोज मावी, अजयपाल शर्मा, दिनेश शर्मा, बॉबी नागर, पंकज शर्मा, विभोर शर्मा, विकास शर्मा, देवेश नागर और त्रिलोक तंवर आदि किसान मौजूद रहे।
सोसयटियों में भी छाया खुमार
साया जिओन सोसायटी में ध्वजारोहण के साथ पौधरोपण किया। महागुन माय वुड्स सोसायटी में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। वहीं, ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन व टू, पंचशील ग्रींस, अरिहंत आर्डेन, निराला एस्टेट, वलेंसिया समेत सभी सोसायटी में शान से तिरंगा लहराया। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
स्कूल और कॉलेजों में दिखी देशभक्ति
शहर के एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, जेपी इंटरनेशनल स्कूल, सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज, गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज, एसेंट इंटरनेशनल स्कूल, जीसस एंड मैरी कांवेंट स्कूल, समसारा स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, फादर एंगल स्कूल, ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल, ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल, राव कॉसल पब्लिक स्कूल, विश्व भारती स्कूल, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, डीपीएस और जीएल बजाज में देशभक्ति का रंग दिखा। वहीं, यूनाइटेड, एक्यूरेट आईआईएमटी, बिमटेक, शारदा विश्वविद्यालय में भी तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन
बिलासपुर में भी आजादी का जश्न
बिलासपुर। बिलासपुर स्थित कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पूर्व मंत्री वेदराम भाटी ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी भोलानाथ कुशवाहा की अध्यक्षता में चेयरमैन साबिर कुरैशी ने ध्वजारोहण किया। चौक बाजार बिलासपुर, एसडी कन्या इंटर कॉलेज, एवाईएस कान्वेंट स्कूल, परसंदी देवी कॉलेज ऑफ लॉ, प्रेमवती कुंजी लाल शिशु मंदिर, आरजी मॉडल स्कूल, दिशा पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण हुआ। जेवर, रबूपुरा, दादरी, दनकौर और जारचा में भी स्कूल-कॉलेज और अन्य जगह पर ध्वजारोहण हुआ।
जोड़
अरिहंत आर्डन में आजादी का पर्व मनाया
ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस का पर्व ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अरिहंत आर्डन सोसायटी में धूमधाम से मनाया गया। सुबह आठ बजे नवनिर्वाचित अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रध्वज फहराया व राष्ट्रगान हुआ। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ब्यूरो