फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शुभकामना बिल्डर की निजी संपति को सील करने की मांग

शुभकामना बिल्डर की निजी संपति को सील करने की मांग

Fri, 17 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
शुभकामना बिल्डर की निजी संपति को सील करने की मांग
हेडिंग: शुभकामना बिल्डर की निजी संपत्ति को सील करने की मांग
विज्ञापन

प्रशासन ने 78 करोड़ बकाया होने पर शुभकामना बिल्डर को जारी किया था नोटिस
बृहस्पतिवार को खरीदारों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शुभकामना बिल्डर के खरीदारों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। खरीदारों ने बिल्डर के प्रोजेक्ट को सील नहीं करने की मांग की है। प्रोजेक्ट की जगह बिल्डर की निजी संपत्ति को सील करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा गया है।

नोएडा सेक्टर 137 स्थित शुभकामना बिल्डर पर प्राधिकरण का 78 करोड़ रुपये बकाया हैं। एसडीएम सदर राजपाल सिंह ने बिल्डर को नोटिस जारी कर बकाया जमा करने का आदेश दिया है। धनराशि नहीं देने पर प्रोजेक्ट को सील करने की चेतावनी दी है। प्रशासन की इस कार्रवाई ने खरीदारों की नींद उड़ा दी है। बृहस्पतिवार को प्रोजेक्ट के खरीदार कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। खरीदारों ने बताया कि वर्ष 2011 में फ्लैट बुक करवाए थेे। बिल्डर ने वर्ष 2014 में कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन अभी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका है। जबकि, करीब 500 खरीदार 95 प्रतिशत रकम जमा करा चुके हैं। अब अब प्रशासन ने प्रोजेक्ट को सील करने का नोटिस जारी कर उनकी परेशानी बढ़ा दी। एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग है कि प्रशासन बिल्डर की कोई निजी संपत्ति सील करें, ताकि खरीदारों को नुकसान न हो सकें। वहीं एसडीएम ने खरीदारों को बताया कि वह प्राधिकरण में अपना पक्ष रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed