{"_id":"5b75ceee42c792163f789662","slug":"1534447333212-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर एलपीजी से भरा टैंकर पलटा, 12 घंटे तक रही दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर एलपीजी से भरा टैंकर पलटा, 12 घंटे तक रही दहशत
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के ध्यानार्थ
--
फोटो----
यमुना एक्सप्रेसवे पर एलपीजी से भरा टैंकर पलटा
- हादसे की आशंका को देखते हुए 12 घंटे तक बरती गई खास सावधानी
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर कोतवाली क्षेत्र में ड्राइवर को नींद की झपकी आने से एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलट गया। बुधवार रात टैंक पलटने के बाद 12 घंटे बाद तक रास्ते पर खास सावधानी बरती गई। अगर पलटे हुए टैंकर से कोई वाहन जाकर टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
दिल्ली के मकनपुर खादर से एलपीजी गैस भरकर टैंकर बुधवार फर्रुखाबाद स्थित गैस प्लांट जा रहा था। रात करीब दो बजे जेवर इंटरचेंज के पास पहुंचने पर टैंकर चालक बत्तू निवासी भरतपुर को अचानक नींद का झोंका आ गया। जिसके बाद तेज रफ्तार टैंकर यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित रेस्त्रां को जाने वाले रास्ते और आगरा की तरफ जाने वाली मुख्य लाइन के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया। टैंकर की रफ्तार अधिक होने की वजह से डिवाइडर के बीच उपर लगे बैरियर व दिशा सूचक बोर्ड को रौंदते हुए टैंकर एक्सप्रेसवे की मुख्य लाइन पर दो लाइनों को घेरते हुए पलट गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एक्सप्रेस वे की प्राइवेट सिक्योरिटी व पुलिस ने किसी अनहोनी से बचने के लिए बैरिकेडिंग कर वाहनों को सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया।
टैंकर में लगभग 18 टन एलपीजी भरी होने की वजह से पुलिस व सिक्योरिटी की सांसे फूलती रही। बृहस्पतिवार दोपहर बाद तीन बजे कैंटर को मथुरा से क्रेन बुलाकर सीधा कराया गया। इसके बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा।