{"_id":"5b75c58b42c7920318217376","slug":"15344449304-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंगबाजी के चलते घायल पक्षियों की बढ़ी संख्या, तीन दिन में स्थिति खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंगबाजी के चलते घायल पक्षियों की बढ़ी संख्या, तीन दिन में स्थिति खराब
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंगबाजी से तीन दिन में तीन हजार पक्षी जख्मी
नई दिल्ली। पिछले तीन दिन के भीतर पतंगबाजी के कारण तीन हजार से ज्यादा घायल पक्षियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुराना दिल्ली स्थित जैन मंदिर धर्मार्थ पक्षी अस्पताल में 14 से 16 अगस्त के बीच तीन हजार से ज्यादा पक्षी घायल अवस्था में पहुंचे हैं। इनमें ज्यादातर कबूतर और चील बताए जा रहे हैं। अस्पताल के सचिव सुनील जैन की मानें तो पिछले वर्ष घायल पक्षियों की संख्या करीब एक हजार थी, लेकिन अबकी बार तीन गुना वृद्घि देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक पक्षी पुरानी दिल्ली, वेलकम और यमुनापार से आए हैं। मांझे की वजह से काफी चोटें आई हैं। किसी की गर्दन चोटिल है तो किसी के पंख ही कतर गए हैं। किसी किसी पक्षी की मांझे की वजह से चोंच ही जख्मी हो गई है।